UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश की तपती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए आखिरकार एक सुकून भरी खबर आ गई है! भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने ऐलान किया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून आज रात (18 जून) या कल, 19 जून के बीच यूपी के पूर्वी हिस्से से दस्तक देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर यह पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
19 जून को इन 22 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ का ऑरेंज अलर्ट!
मौसम विभाग ने 19 जून के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (Orange Alert) का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शामिल हैं:
- कौशाम्बी
- प्रयागराज
- प्रतापगढ़
- सोनभद्र
- मिर्जापुर
- चंदौली
- वाराणसी
- संत रविदास नगर
- जौनपुर
- गाजीपुर
- आजमगढ़
- मऊ
- बलिया
- देवरिया
- गोरखपुर
- संतकबीरनगर
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- रायबरेली
- अमेठी
- सुल्तानपुर
- अम्बेडकरनगर
इन सभी जिलों और इनके आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन 18 जिलों में ‘भारी बारिश’ का येलो अलर्ट!
इसके अलावा, प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए भी भारी बारिश (Yellow Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ये ज़िले शामिल हैं:
- बांदा
- चित्रकूट
- फतेहपुर
- बस्ती
- सिद्धार्थनगर
- गोंडा
- बलरामपुर
- श्रावस्ती
- बहराइच
- लखीमपुर खीरी
- सीतापुर
- उन्नाव
- लखनऊ
- बाराबंकी
- अयोध्या
- मुरादाबाद
- रामपुर
- बरेली
- पीलीभीत
इन जिलों और इनके आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना होगा।
मॉनसून के आगमन के साथ ही किसानों और आम जनता को काफी राहत मिलने वाली है। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारियों के लिए अपडेटेड रहें!