---Advertisement---

इस बैंक ने बढ़ा दिए FD Rates, अब 8.25% से होगी बंपर कमाई, देखें नए रेट

On: June 24, 2025 1:05 PM
Follow Us:
Ujjivan Small Finance Bank FD Rates
---Advertisement---

Ujjivan Small Finance Bank FD Rates. अगर आप इन दिनों कोई निवेश करने का प्लान कर रहे है। तो यहां पर इस बैंक ने आप को बंपर ब्याज देने ऐलान कर दिया है। जी हां उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक साथ फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी और सेविंग्स स्कीम में ब्याज दरों में अपडेट कर दिया है। जिससे यहां पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8.25% है।

हम यहां पर Ujjivan Small Finance Bank के बढ़े हुए ब्याज दर के बारे में बता रहे है, जिससे आप अगर निवेश कराते हैं, तो आप की अच्छा रिटर्न मिलेगा। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट ने दी गई जानकारी के अनुसार, निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न 24 महीने वाली एफडी पर 7.75% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। बैंक 24 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों 7.50% और 60 साल के लोगों को 8% ब्याज मिल है। बैंक के एफडी पर नई ब्याज दरें 19 जून से लागू है।

Ujjivan Small Finance Bank की एफडी ब्याज दरें

अगर कोई बैंक के 7 दिन से लेकर 29 दिन के एफडी कराता है, तो यहां पर 3.50% ब्याज दर होगी।  30 से लेकर 89 दिन एफडी में 4.15% ब्याज दर मिलेगी।इससे ज्यादा समय 90 दिन से लेकर 180 दिन एफडी पर 4.65% ब्याज दर है तो वही 6 महीने से लेकर 12 महीने से कम fd  पर 6.50% होगी।

अगर आप यहां पर 12 महीने से लेकर 24 महीने से कम एफडी कराते हैं तो आप को 7.65% ब्याज दर मिलेगी।  बैंक 24 महीने के fd पर 7.75% दे रही है।  24 महीने 1 दिन से लेकर 990 दिन- 7.50% ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही 991 दिन से लेकर 60 महीने- 7.20% ब्याज है। लास्ट में 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक में 6.25% ब्याज मिल रहा है।

आरडी स्कीम के लिए नए इंटरेस्ट रेट

आप यहां पर आरडी भी करा सकते है, जिससे 24 महीने के टेन्योर पर 7.75% ब्याज मिल रहा है।  6  से लेकर 9 महीने तक का निवेश करता है तो उसे 6.50% ब्याज बैंक दे रही है।  27 से 30 महीने के आरडी पर 7.50% ब्याज मिलेगा है। तो वही 33 महीने से 60 महीने के आरडी के लिए ब्याज दर 7.20% है। 63 से 120 महीने के पर 6.50% ब्याज बैंक दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment