भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इस रेस में जबरदस्त कमाल कर दिखाया है। सिर्फ 13 महीनों में 3 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ iQube न सिर्फ भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है, बल्कि इसने Ola S1, बजाज चेतक और एथर 450 जैसे बड़े स्कूटर को पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या खासियतें हैं इस स्कूटर में जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है।
Read More – Samsung Galaxy S25 Edge स्लिम फोन में भारी कमी, खरीदने वाले ग्राहक बोले डूब गया पैसा!
कीमत और वेरिएंट्स
सबसे पहले बात करे इसके कीमत की तो TVS iQube की शुरुआती कीमत 96,278 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में मौजूद है – स्टैंडर्ड iQube, iQube S और iQube ST। हर वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी पावर और फीचर्स दिए गए हैं, जिससे खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।
बेस मॉडल
TVS ने अपने बेस मॉडल में 2.2kWh और 3.4kWh की दो बैटरी ऑप्शंस दी हैं। ये छोटी बैटरी वाला मॉडल 75 km/h की टॉप स्पीड और 75 km की रेंज देता है, जबकि 3.4kWh वाला वर्जन 78 km/h की स्पीड और 100 km तक की रेंज ऑफर करता है। वही चार्जिंग टाइम की बात करें तो छोटी बैटरी को फुल चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं, जबकि बड़ी बैटरी को 4.5 घंटे का समय लगता है।
अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और इको/पावर राइड मोड जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और एंटी-थेफ्ट अलर्ट भी मिलता है।
iQube S
अगर आप थोड़ा ज्यादा बजट खर्च करने को तैयार हैं तो iQube S एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 3.4kWh बैटरी और 4.4kW मोटर दी गई है, जो 100 km की रेंज और 78 km/h की स्पीड देती है। इसके अलावा, इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले, जॉयस्टिक कंट्रोल, और फ्लिप की जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
iQube ST
iQube ST इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है जो 3.4kWh और 5.1kWh की दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आता है। बड़ी बैटरी वाला वर्जन 150 km की लंबी रेंज और 82 km/h की टॉप स्पीड देता है जो शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट है।
Read More – Toyota के इस SUV के आगे फॉर्च्यूनर भी है फेंकी: फीचर्स देख उड़ जायेंगे सबके होश
Read More – इस योजना की डेडलाइन खत्म होने वाली, सरकारी कर्मचारी 30 जून तक कर जरूर इस मौके का फायदा उठा लें
फीचर्स के मामले में यह सबसे आगे है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन TFT, म्यूजिक कंट्रोल, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, और कस्टमाइजेबल क्लस्टर थीम्स जैसे हाई-एंड ऑप्शंस इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाते हैं।