---Advertisement---

Monsoon Update: इस दिन से दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, यूपी-पंजाब सहित इन राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें

On: June 20, 2025 5:04 PM
Follow Us:
Monsoon Update
---Advertisement---

Monsoon Update. देश के कई हिस्सों में अब मानसून पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तो वही पिछले दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में मानसून वर्ष रहा है। अब यह मौसम लगातक करवट लेते हुए दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब राज्य कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। आप को बता दें कि इस मानसूनी वर्षा से उत्तर प्रदेश के साथ- साथ बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूजनजीवन बुरी प्रभावित हुआ।  

इन राज्यों में 5 दिनों भारी मानसूनी वर्षा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही मानसून पहुंचने वाला है, जिससे यहां पर वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी तो तय है। मौसम विभाग के द्धारा जारी अपडेट में बताया गया है कि आने वाले 20 से 25 जून के बीच  दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में वर्षा हो सकती है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। यहां पर मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 22 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। तो वही गुरुवार को पूर्वी उप्र के साथ ही मध्य क्षेत्र में भी कई जिलों मानसून की झलक दिखाई दी, जिससे छिपपुट स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहा।

यूपी के इन जिलों भारी वर्षा का अलर्ट

आप को बता दें कि यूपी पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में मौसम विभाग भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जिससे 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

ये रहे आकाशीय बिजली से बचने का उपाय

दरअसल इस मानसून बारिश में आकाशीय बिजली गिरने घटनाएं बढ़ रही है, जिससे लोगों को अलर्ट हो जाना चाहिए। आप को आकाशीय बिजली से बचने का उपाय बता रहे है। जिससे बारिश होने पर सुरक्षित रख सकें।

  • बारिश होने पर खुले मैदानों, पेड़ों या किसी ऊंचे खंभे के पास न जाएं। ऐसा इस लिए इनमें बिजली गिरने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
  • अगर आप बारिश में कहीं रास्ते में फंस गए हैं, तो बिजली से खुद को बचाने के लिए सुरक्षित, बंद जगह ढूंढें।
  • आप प्लंबिंग वाली किसी बड़ी इमारत, जैसे घर या कार्यालय की इमारत में आप खुद को बचा सकते हैं।
  • आप को बता दें कि तूफान के दौरान खुले मैदानों, पहाड़ी चोटियों और ऊंची जमीन से बचें।
  •  बिजली किसी क्षेत्र की सबसे ऊंची जगहों पर गिरती है, इसलिए संभावित बिजली के पोल या खंभे से दूर रहें।
  • अगर आप बाहर हैं तो निचली भूमि या घाटी वाले जगहों जाकर छिप सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment