---Advertisement---

इलेक्ट्रिक मार्किट में धूम मचाने लॉन्च हो रही Mahindra XEV 7e: जानें रेंज, फीचर्स और कीमत!

On: June 23, 2025 9:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Mahindra XEV 7e: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इलेक्ट्रिक कार को लेकर एक्साइटेड हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। महिंद्रा ने अपनी नई INGLO प्लेटफॉर्म-बेस्ड इलेक्ट्रिक SUVs—BE 6 और XEV 9e—के साथ EV सेगमेंट में धमाल मचा दिया है।

मई 2025 में कंपनी ने 3,692 यूनिट्स का रिकॉर्ड प्रोडक्शन और 4,021 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की। अब महिंद्रा अपने EV पोर्टफोलियो को और बढ़ाते हुए XEV 9e का 7-सीटर वर्जन लॉन्च करने जा रही है, जिसे XEV 7e नाम दिया जा सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं यह नई इलेक्ट्रिक SUV क्या खासियतें लेकर आएगी !

Read More – भारत में आने वाली Kia की 4 नई कारें – EV से हाइब्रिड SUV तक मचाएगी धूम

Read More – सबकुछ छोड़ो… ये सरकारी बैंक एफडी पर दे रही है तगड़ा ब्याज, मालामाल होने के लिए तुरंत करें निवेश

Mahindra XEV 7e

आपको बता दें की XEV 7e जो की XEV 9e का 7-सीटर वर्जन होगा जो अपने 5-सीटर सिबलिंग जैसी ही टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ आएगा। इसका डिजाइन काफी हद तक XEV 9e जैसा ही रहेगा लेकिन इसमें एक्स्ट्रा स्पेस और कम्फर्ट के लिए थर्ड रो भी जोड़ा जाएगा। यह भारत की पहली प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV बनने जा रही है।

रेंज

अगर बात करे रेंज की तो XEV 7e में दो बैटरी ऑप्शन्स होंगे—59kWh और 79kWh LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट)। इसके 59kWh वाले वर्जन में 286bhp का इलेक्ट्रिक मोटर लगेगा, जो MIDC साइकल के अनुसार 542km की रेंज देगा। वहीं 79kWh वाले वर्जन में 231bhp का मोटर होगा जिसकी क्लेम्ड रेंज 656km तक होगी। हालांकि 7-सीटर होने की वजह से इसकी रेंज XEV 9e के मुकाबले थोड़ी कम भी हो सकती है।

फीचर्स

अब बात करे इसके फीचर्स की तो XEV 7e का इंटीरियर XEV 9e जैसा ही प्रीमियम और टेक-सैवी होगा। इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कैप्टन सीट्स मिलेंगे। इसके अलावा कुछ खास फीचर्स जो इसे और भी स्पेशल बनाएंगे।

Read More – रॉयल एनफील्ड की अब खैर नहीं! सस्ते दाम में आ रही क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली Norton Motorcycles

Read More – 12GB रैम और 200MP कैमरा के साथ धूम मचाने आया Realme 11 Pro Plus 5G, देखें सभी खूबियां और कीमत

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस चार्जर
  • ऑगमेंटेड रियलिटी HUD
  • लेवल 2 ADAS
  • 360-डिग्री कैमरा
  • अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल

कीमत

XEV 7e के कीमत की बात करे तो ये XEV 9e के मुकाबले थोड़ी महंगी होगी। एक्सपेक्टेशन्स के मुताबिक, इसकी कीमत XEV 9e (Rs 21.90 लाख – Rs 30.50 लाख, एक्स-शोरूम) से 2 लाख से 2.50 लाख तक ज्यादा हो सकती है। यानी XEV 7e की शुरुआती कीमत लगभग Rs 24 लाख से शुरू हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment