---Advertisement---

पैनोरमिक सनरूफ के साथ लॉन्च हो रही है Mahindra न्यू Bolero: मिलेगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और कई फीचर्स

On: June 18, 2025 1:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

New Mahindra Bolero: आपको जान कर ख़ुशी होगी Mahindra Bolero की हाल ही में सामने आई स्पाई शॉट्स और लीक हुए डिटेल्स से पता चला है कि Mahindra अपने आइकॉनिक Bolero को पूरी तरह से नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। इस नए वर्जन में पैनोरमिक सनरूफ, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे। तो चलिए, जानते हैं इस अपडेटेड Bolero के बारे में सबकुछ!

Read More – भारत की लीजेंड बाइक Yamaha RX100 फिर से मचाएगी दहाड़: जानें लॉन्च डेट और कीमत (अफवाह)

Read More – Bajaj Chetak 3001 हुआ लॉन्च: सिंगल चार्ज में मिलेगा 127 km रेंज

नया Bolero या फिर Thar का नया वर्जन

Mahindra के इस नए SUV को लेकर बाजार में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Bolero का नया जनरेशन हो सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि यह Thar का एक नया वैरिएंट हो सकता है, जिसे ग्लोबल मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालाँकि, स्पाई शॉट्स में दिख रहे Bolero जैसे सिल्हूट और नए डिज़ाइन एलिमेंट्स इस बात को बताता हैं कि यह Bolero का ही एक प्रीमियम वर्जन हो सकता है।

नए Mahindra Bolero के फीचर्स

  • पैनोरमिक सनरूफ – पहली बार Bolero में मिलेगा यह लक्ज़री फीचर।
  • Scorpio N जैसा सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – बड़े कलर TFT डिस्प्ले के साथ।
  • 10.2-इंच की फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन – वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ।
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स – कम्फर्ट को लेकर कोई समझौता नहीं।
  • ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन – पहली बार Bolero में मिलेगी यह सुविधा।

अगर लीक हुई जानकारी पर भरोसा करें, तो नया Bolero कई हाई-एंड फीचर्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ADAS (रडार मॉड्यूल), फ्लश डोर हैंडल्स और LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स भी इसकी खासियत होंगी।

इंजन

अब बात करे इसके इंजन की तो Mahindra इस नए SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। दोनों ही वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। हालाँकि अभी तक इंजन की क्षमता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह माना जा रहा है कि यह Scorpio N और Thar के इंजन्स से मिलता जुलता हो सकता है।

Read More – Maruti Grand Vitara खरीदना हुआ और भी आसान: अभी खरीदने पर मिलेगा 1.70 लाख रुपये की भारी छूट

नए Bolero की कीमत

Bolero हमेशा से ही एक बजट-फ्रेंडली SUV रहा है, लेकिन इस बार इसमें मिल रहे प्रीमियम फीचर्स की वजह से इसकी कीमत 15-20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालाँकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इस चीज़ के जानकारी के लिए इंतज़ार करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment