IMD weather forecast. देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। जिससे हर रोज होने वाली इस मानसून बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई शहरों में इन दिनों जलभराव और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों और जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
महाराष्ट्र के नासिक के हिस्से गोदावरी के गोदावरी नदी के उफान के कारण डूब गए हैं। और तटीय केरल में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मिले कुछ दिनों में पश्चिमी, मध्य, और पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। जिससे यहां पर लोगों को अलर्ट करना चाहिए और बारिश से बचने के इंतजाम कर लेना चाहिए।
बिहार-झारखंड में यहां तेज बारिश का अलर्ट
मानसूनी बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है, तो वही से 28 जून तक बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 36 घंटों में हरियाणा और पंजाब में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बता दें कि 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने के अनुमान है।
25 से 30 जून तक होगी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में मानसूनी बारिश होने की संभावना है। 25 से 30 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने 25 से 30 जून के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली में मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी में मानसून पहंच चुका है, जिससे यहां पर बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।