---Advertisement---

EPFO Interest 2025: बड़ी खबर! नौकरी से रिटायर होने के 36 महीने बाद भी ईपीएफओ खाते में आएगा ब्याज का पैसा

On: June 19, 2025 5:10 PM
Follow Us:
EPFO Interest 2025
---Advertisement---

EPFO Interest 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) हर व्यक्ति के रिटायरमेंट होने के बाद का बड़ा सहारा बनता है। इससे मिला पैसा उनकी वृद्धावस्था के दौरान काफी काम आता है। वैसे अभी EPFO के सदस्यों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल अब EPFO सदस्यों का अंशदान खत्म होने के बाद भी 36 महीने तक जमा रकम पर ब्याज मिलता रहेगा। ये सरकारी कर्मचारियों किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें- लाड़ली बहनों को सरकार का बड़ा तोहफा! अब बैंक खाते में आएगें 1500 रुपए

इधर बिहार सरकार ने शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देकर उन्हें एनपीएस (NPS) के अंतर्गत लाने का ऐलान किया है। बता दें कि राज्य के शिक्षक अपने खाते से पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से रकम निकालने का दावा कर रहे हैं। इसे देखते हुए ईपीएफओ के बिहार-झारखंड अंचल के आयुक्त राजेश्वर राजेश ने कहा कि इनके खाते में जमा रकम पर 8.25 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Post Office Scheme: अपनी पत्नी को दें आकर्षक तोहफा! इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने करेंगे बंपर कमाई

उन्होंने कहा कि इस योजना में सुरक्षा का भरोसा है। किसी भी तरह की अफवाह में आकर तुरंत पैसा ना निकालें। सभी का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर पूर्ण रूप से रकम की निकासी कर ली तो EPFO के सदस्यों और उनके परिवारजन को पेंशन के फायदे से वंचित रहना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि जबतक सदस्य पेंशन की रकम नहीं निकालेंगे वो पेंशन पाने के पात्र होंगे। उनकी मौत होने के बाद उनपर आश्रित लोगों को पेंशन मिलती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment