Electric cars in India 2025: अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 2025 का दूसरा हिस्सा आपके लिए बेहद खास होने वाला है। भारतीय मार्केट में कई बड़ी कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टाटा, महिंद्रा, Kia और MG अपनी नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही हैं। ये कारें न सिर्फ मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस होंगी, बल्कि लंबी रेंज और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आएंगी। तो चलिए, जानते हैं इन 8 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो अगले 6 महीने में भारतीय रोड्स पर दिखाई देंगी।
Read More – नई पेंशन योजना को लेकर आया नया अपडेट, UPS में विकल्प चुनने की अंतिम तारीख बढ़ी, जल्दी जानें
Read More – 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों की आ गई मौज, प्रमोशन-इंक्रीमेंट की फाइल पर सरकार का ये बड़ा फैसला
1. Kia Carens Clavis EV
Kia अपनी पॉपुलर MPV Carens Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यह कार अपने पेट्रोल-डीजल वाले वर्जन जैसी ही दिखेगी, लेकिन इसमें EV-स्पेसिफिक बदलाव भी होंगे। इसकी बैटरी Hyundai Creta Electric से मिल सकती है, जो 42kWh और 51.4kWh के ऑप्शन्स में मौजूद है। Creta EV की तरह ही इसमें 390km से 473km तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।
2. MG M9
MG की M9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है जिसे JSW मोटर्स जुलाई में लॉन्च कर सकता है। इसमें 90kWh की बड़ी बैटरी लगी होगी जो 430km तक की रेंज देगी। फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाली यह कार कम्फर्ट और स्पेस दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगी।
3. MG Cyberster
अगर आप स्पोर्टी कार्स के शौकीन हैं, तो MG Cyberster आपका इंतज़ार कर रही है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 77kWh बैटरी के साथ आएगी और 580km तक चलेगी। इसका डिजाइन बिल्कुल सुपरकार जैसा है जो युवाओं को खूब पसंद आएगा। MG इसे अपने प्रीमियम शोरूम ‘MG Select’ के जरिए बेचेगी।
4. महिंद्रा XUV3XO EV
महिंद्रा XUV3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन इसी साल लॉन्च हो सकता है। इसमें 35kWh की बैटरी होगी और कुछ EV-स्पेसिफिक फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह कार शहरी ड्राइविंग के लिए बेहतर हो सकती है खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना छोटी दूरी की सफर करते हैं।
5. महिंद्रा XEV 7e
महिंद्रा XEV 7e, XEV 9e का 7-सीटर वर्जन होगा। इसमें वही पावरट्रेन और फीचर्स होंगे, जो XEV 9e में दिए गए हैं। यह कार फैमिली यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है क्योंकि इसमें स्पेस और कम्फर्ट दोनों ही भरपूर मिलेंगे।
6. मारुति e Vitara
मारुति सुजुकी की e Vitara भारत की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक है। इसमें 49kWh और 61.1kWh की दो बैटरी ऑप्शन्स होंगी। टॉप वेरिएंट 500km+ की रेंज देगा और 0-100kmph का स्पीड 9 सेकंड से कम समय में पूरा करेगा। DC फास्ट चार्जिंग से यह सिर्फ 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी।
Read More – 2025 Tata Punch Facelift: पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-पैक्ड
Read More – Income Tax Refund: आप का अटक गया टैक्स रिफंड, तो अपनाएं ये प्रोसस तुरंत आएगें खाते में पैसे!
7. टाटा सिएरा EV
टाटा सिएरा EV भारतीय ग्राहकों के लिए एक ड्रीम कार साबित हो सकती है। इसमें हेरियर EV जैसा 65kWh और 75kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इसका डिजाइन रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक होगा, जो इसे बाकी EVs से अलग बनाएगा। यह टाटा की अगली बेस्टसेलर EV बनने जा रही है।
8. टाटा पंच EV फेसलिफ्ट
टाटा पंच EV को फेसलिफ्ट वर्जन में लाया जा रहा है। इसमें नेक्सॉन EV जैसी 45kWh बैटरी होगी, जो 489km तक की रेंज देगी। नए फीचर्स जैसे 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।