---Advertisement---

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, इस बार बहुत कम बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानें वजह

On: June 19, 2025 5:37 PM
Follow Us:
8th Pay Commission
---Advertisement---

सरकार की तरफ से जनवरी से जुलाई 2025 महीने के महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाता है। हालांकि इसी बीच एक खबर ने केंद्रीय कर्मचारियों की नींद उड़ा दी। दरअसल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार महंगाई भत्ते में इजाफा न के बराबर होने वाला है। बता दें कि महंगाई दर लगतार कम होती जा रही है। इसी से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते इजाफा करने में मदद मिलती है।

जानकारों के अनुसार, मई के जो कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आंकड़े वो महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में इजाफा करने का बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। हालांकि इससे घरेलू खर्च जरूर कम हो जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, मई में घटकर CPI 2.82 फीसदी पर पहुंच गया है। अप्रैल में यही CPI 3.16 फीसदी था। अभी CPI करीब 6 साल पहले के बराबर पर आ गया है। फरवरी 2019 में CPI करीब 2.57 फीसदी पर हो गया था।

इसे भी पढ़ें- EPFO Interest 2025: बड़ी खबर! नौकरी से रिटायर होने के 36 महीने बाद भी ईपीएफओ खाते में आएगा ब्याज का पैसा

AICPI पॉइंट में हुआ सुधार

वैसे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बढ़िया खबर है। दरअसल All India Consumer Price Index (AICPI) में पिछले महीनों की तुलना में अप्रैल में थोड़ा बहुत सुधरा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता 2 फीसदी तक बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Honda Activa के टक्कर में मात्र ₹150 खर्च में मिल रहा Hero Xoom 110, जानिए ऑफर

महंगाई भत्ता के बारे में…

केंद्र सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों को हर महीने महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसे बेसिक सैलरी के कुछ प्रतिशत हिस्से के हिसाब से दिया जाता है। सरकार द्वारा यह भत्ता अपने कर्मचारियों को इसलिए दिया जाता है, ताकि अगर महंगाई बढ़े तो उसका असर कर्मचारियों पर न पड़े। इस समय की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी तक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment