इलेक्ट्रिक कार का ज़माना आ चुका है और अगर कोई कार इस मार्केट में धूम मचा रही है, तो वो है BYD Atto 3! चीन से लेकर भारत तक हर कोई इस SUV के दीवाने हो रहे हैं। रोज़ाना 700 से ज़्यादा लोग इसे खरीद रहे हैं, और अब तक 10 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। लेकिन क्या है इस कार में खास? क्यों ये EV लवर्स की पहली पसंद बन गई है? चलिए, डिटेल में जानते हैं!
Read More – नौकरी करके कमाते थे लाखों रुपये, उसे छोड़कर शुरू किया अपना काम, इस समय हर घंटे कर रहे हैं 86000 रुपये की कमाई
Read More – अगर है ₹40,000 की सैलरी तो इतने मिलेगा Personal Loan, जानिए जरुरी डॉक्यूमेंट से लेकर फुल डीटेल्स
BYD Atto 3 की शानदार बिक्री
BYD Atto 3 ने ग्लोबल मार्केट में तहलका मचा दिया है। फरवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से ये कार लगातार हिट हो रही है। चीन में इसे Yuan Plus के नाम से जाना जाता है और यहाँ इसकी डिमांड इतनी ज़्यादा है कि पहले 14 महीनों में ही 3 लाख यूनिट्स बिक गईं! अगले 6 महीनों में 2 लाख और बिकीं, और अब तक कुल 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर चुकी है। यानी, हर दिन औसतन 719 कारें बिक रही हैं!
BYD Atto 3 की कीमत
अगर बात करे इसके कीमत की तो इसकी कीमत मार्केट के हिसाब से अलग-अलग है। चीन में ये ¥115,800 (लगभग ₹13.97 लाख) से शुरू होती है, लेकिन भारत में इसकी कीमत काफी ज़्यादा है। यहाँ इसे ₹24.99 लाख से लेकर ₹33.99 लाख तक में खरीदा जा सकता है। भारत में अभी इसका लोकल प्रोडक्शन नहीं हो रहा इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स की वजह से कीमत बढ़ जाती है।
बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। पहली बैटरी 49.92 kWh बैटरी की है जो 468 km की रेंज देती है। वही दूसरी बैटरी 60.48 kWh बैटरी की जो 521 km तक चल सकती है। यानी, एक बार चार्ज करने पर आप लंबी दूरी का सफर आराम से कर सकते हैं। अगर आप रोज़ाना ऑफिस जाते हैं या शहर में घूमते हैं, तो ये कार बिना चार्जिंग टेंशन के परफेक्ट है!
Read More – Ration Card धारक ध्यान दें! इस डेट तक हर हाल में कराएं E-KYC, वरना कट जाएगा नाम
Read More – करोंड़ों बैंक ग्राहकों को झटका! 1 जुलाई से लगगा ATM, कैश ट्रांजैक्शन और IMPS पर इतना चार्जेस
फीचर्स
BYD Atto 3 न सिर्फ़ रेंज, बल्कि फीचर्स में भी किसी से पीछे नहीं है। इसके Dynamic वेरिएंट में 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री होलोग्राफिक कैमरा है। वही इसके Premium वेरिएंट में एडाप्टिव हेडलाइट्स जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स जुड़ जाते हैं। इसके Superior वेरिएंट सबसे ज़्यादा लक्ज़री है, जिसमें मिलते 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, लेवल 2 ADAS और इलेक्ट्रिक टेलगेट मौजूद है।