Panchayat Season 4 Review. वेब सीरीज की इतिहास में अगर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज है तो पंचायत है। जिसका पहला शो कोरोना काल में लॉन्च किया गया था। जो अब तक देश मेे हर उम्र के लोगों को फेवरेट बना हुआ है। इस को इतना पंसद किया जाता है कि लोग चाहते कि यह शो लगातार चलता रहे। मेकर पता नहीं है कि पंचायत के कितने सीजन बनाने है। अब नए अपडेट में पंचायत का सीजन 4 (Panchayat Season 4 ) लॉन्च हो चुका है। जहम आपको बताते हैं इस सीजन 4 के कुछ जरूरी अपडेट के बारे में….
गांव पर बना ये शो वाकिए में मजेदार लगता है, जिससे लोग इससे जुड़ा हुआ महसूस करते है। लोगों तो इसके डायलॉग हमेशा याद रहता है। और अपने लाइफस्टाइल में बोलते नजर आते है। बता दें कोरोना काल साल 2020 में प्राइम वीडियो पर आई वेब सीरीज ‘पंचायत’ सबकी फेवरेट है।
Panchayat Season 4 में हो गया ये खास अडेट
दरअसल आप को बता दें कि Panchayat Season 4 में फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) की गद्दी खतरे में है। क्योंकि उन्हें प्रधानी के चुनाव में सीधी टक्कर मिल रही है बनराकस (दुर्गेश कुमार) की पत्नी क्रांति देवी (सुनीता राजवार)। इस सीजन में देखने वाली बात है कि क्रांति और मंजू के बीच कौन चुनावी जंग में जीतता है।
आप को याद दिला दें कि वही Panchayat Season 4 के शुरुआत वहीं से होती है जहां सीजन 3 का अंत हुआ था। जहां पर प्रधानजी (रघुबीर यादव) पर गोली चलाई गई थी, जो उनके कंधे में लगी। जिससे अब उनके कंधे का जख्म भर चुका है। वहीं सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के नाम पर केस दर्ज हो चुका है। ये केस उन्हें विधायक (प्रकाश झा) से मारपीट करने पर हुआ है। उन्हें अपने CAT एग्जाम के रिजल्ट का भी इंतजार है। तो वही फुलेरा में चुनावी माहौल है, जिससे यहां पर बनराकस, क्रांति देवी, बिनोद (अशोक पाठक) और माधव (बुल्लू कुमार) अपनी नजर प्रधानजी एंड पार्टी पर जमाने हुए हैं। दिलचस्प बात तो ये हैं कि यहां विधायक भी इन चारों का जमकर साथ दे रहा है।
चुनावी जंग फुलेरा गांव
शो जैसे-जैसे ये आगे बढ़ता है आपको राजनीति देखने को मिलती है। प्रधानजी और मंजू देवी, सचिव जी, रिंकी (सांविका) विकास (चंदन रॉय) और प्रह्लाद चा (फैसल मलिक) के साथ मिलकर जो भी कारनामा करने जाते हैं, तो, उनके पीछे-पीछे बनराकस एंड कंपनी आ जाती है। बनराकस और उसके साथियों ने मिलकर प्रधानजी और उनकी टीम सपने में भी नहीं छोड़ रही है, तो वही यहां पर चुनावी नारा ‘कुकर में लौकी पकाने’ का है और ऐसा करने के लिए वो खूब आग भड़का रहे हैं। जिससे शो में प्रधान और उनके साथियों की खराब हालत देखकर यहां आप भी सोच में पड़ सकते है।