आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। यह काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से साल 2023 में जाति जनगणना की गई थी, जिसमें सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के 94 लाख परिवार पाए गए।
वहीं नितीश कुमार को बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 करने, जीविका कर्मियों का मानदेय 2 गुना करने के साथ जीविका दादियों के लिए 3 फीसदी सस्ता लोन देने की घोषणा की थी। लोन की सीमा भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें- PM Kisan Yojana में अटक गए 2000 रुपए, तो ऐसे मिलेगा समाधान, जानिए फुल प्रोसेस
जाति को लेकर किए गए सर्वे को करने के बाद सरकार ने गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये प्रति सदस्य देने का वादा किया था। नितीश कुमार का कहना है कि पहले इस काम को 5 साल में पूरा करने का सोचा था। पर अब चाहते हैं कि सभी परिवारों को एकसाथ लाभ पहुंचाने पर काम किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारीयों को दे दिए गए हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो 2 लाख की मदद राशि को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Annual FASTag Pass: 3000 रुपए में सालाना 200 ट्रिप, कहां-कहां काम करेगा आप का एनुअल पास, जानें फुल जानकारी
सचिव की तरफ से दी गई ये जानकारी
मुख्यमंत्री की घोषणा के पहले ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने महिला संवाद कार्यक्रम से इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के ,समय अधिकारीयों को आदेश दिया था कि गांव-गांव जाकर महिलाओं से बातचीत करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। इसके साथ जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए काम किया जाए। लोगों से समस्याएं पूछें और उसका समाधान दें।