Top 10 Selling Scooters List. देश का टू व्हीलर मार्केट इतना बड़ा है, अपने लिए शानदार लोगों के द्धारा पॉपूलर स्कूटर खरीदना मुश्किल है। ऐसे में हम आप की मदद कर रहे है, जिससे मार्केट में पॉपूलर स्कूटर घर लाए पाएगें। इस खबर में आपको पिछले महीने सेल हुए टॉप 10 स्कूटर सेल लिस्ट बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए पॉपुलर स्कूटर खरीदने में मदद करेगा। कंपनियों के द्वारा जारी किए गए सेल्स रिपोर्ट में आंकड़े सामने आ गए हैं। जिससे एक बार फिर से होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा सेल हुआ है।
अगर आप महीने की सेल्स रिपोर्ट देखते हैं तो आपको बेहद पॉप्युलर स्कूटर खरीदने में जरा सी परेशानी नहीं आएगी। इस बार मई में फिर से होंडा एक्टिवा ने बाजी मार ली है। जिसकी 1.90 लाख यूनिट सेल हुई है। दूसरे नंबर पर टीवीएस जूपिटर रहा है इसके लगभग 1 लाख यूनिट सेल हुए हैं।
टॉप-10 स्कूटर सेल्स मई 2025
नं- मॉडल मई 2025
1. होंडा एक्टिवा 1,90,713
2. TVS जुपिटर 97,606
3 सुजुकी एक्सेस 75,778
4. TVS XL 37,264
5. TVS आईक्यूब 27,642
6. होंडा डियो 26,220
7. बजाज चेतक 25,540
8. TVS एनटॉर्क 25,205
9. सुजुकी बर्गमैन 24,688
10. ओला S 18,501
पहले स्थान पर होंडा एक्टिवा
हम यहां पर टॉप-10 स्कूटर सेल्स की बात कर रहे है, जिसमें होंडा एक्टिवा पहले स्थान पर रहा है, जिसकी की मई 2025 में 1,90,713 यूनिट सेल हुई है। पिछले साल मई 2024 में इसकी 2,16,352 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 25,639 यूनिट कम होने से 11.85% की डिग्रोथ मिली।
TVS जुपिटर
तो वही दुसरे नंबर पर TVS जुपिटर है, जिसे मई 2025 में 97,606 ग्राहकों ने खरीदा है। एक साल पहले मई 2024 में इसकी 75,838 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 21,768 यूनिट से के साश 28.7% की ग्रोथ मिली।
सुजुकी एक्सेस
सुजुकी एक्सेस के भी ग्राहक खरीद रहे है, जिसकी मई 2025 में 75,778 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 64,812 यूनिट बिकी थीं। एक्टिवा के मुकाबले सालदर साल में 16.92% की ग्रोथ मिली।
TVS XL
मार्केट लो स्पीड वाली TVS XL को भी ग्राहक मिल रहे है। जिसकी मई 2025 में 37,264 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 40,394 यूनिट बिकी थीं। इसे 7.75% की डिग्रोथ मिली।
TVS आईक्यूब
पिछले महीने मई 2025 में 27,642 यूनिट ग्राहकों ने इसे अपना बनाया है, पिछले साल मई 2024 में इसकी 17,230 यूनिट बिकी थीं। जिससे60.43% की ग्रोथ मिली।
होंडा डियो
कम बजट वाले होंडा डियो को भी तव्वाजों मिल रही है, जिसके मई 2025 में 26,220 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में इसकी 29,041 यूनिट बिकी थीं। हांलाकि सालाना के तौर इसके 2,821 यूनिट कम बिकीं और इसे 9.71% से सेल्स घटी है।