---Advertisement---

EPFO ने किया सावधान, किसी और पर न करें भरोसा, फ्री में खुद कर लें ये सारे काम

On: June 21, 2025 12:11 PM
Follow Us:
EPFO
---Advertisement---

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल EPFO ने अपने मेंबर, पेंशनभोगियों और एम्प्लॉयर को एक अलर्ट दिया है। EPFO का कहना है कि अगर आप अपना भला चाहते हैं तो उससे जुड़ी सेवाओं के लिए किसी साइबर कैफे या थर्ड पार्टी से संपर्क न करें। ऐसा करने  से आपको नुकसान हो सकता है।

EPFO का कहना है कि उसके द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं पूरी तरह से फ्री हैं। ये सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अब अगर आप किसी थर्ड पार्टी से संपर्क करते हैं तो वो आपसे ज्यादा पैसे ले सकते हैं। यही नहीं आपकी पर्सनल जानकारी को भी खतरा हो सकता है।

EPFO मेंबर्स से वसूल रहे हैं मोटा पैसा

EPFO का कहना है कि साइबर कैफे और फिनटेक कंपनियां द्वारा सर्विस दिए जाने पर EPFO मेंबर्स से मोटा पैसा वसूला जा रहा है। हालांकि ये सेवाएं आधिकारिक तौर पर बिल्कुल फ्री हैं। ऐसे में EPFO ने अपने मेंबर्स से UMANG ऐप या EPFO की वेबसाइट पर जाकर सेवाएं लेने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें- इस 50MP शानदार सेल्फी कैमरे वाले Vivo फोन पर पूरे 10,000 की सेविंग, तुरंत देखें ऑफर

EPFO की कौन सी सेवाएं हैं फ्री

EPFO ने बताया कि उसकी कौन सी सेवाएं फ्री हैं। फ्री सेवाओं की बात करें तो इनमें क्लेम फाइल, ट्रांसफर, KYC अपडेट और शिकायत दर्ज शामिल हैं। इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी को पैसे देने की जरूरत नहीं है।

हालांकि अगर कोई समस्या सामने आती है तो मेंबर्स द्वारा EPFO के रीजनल ऑफिस के हेल्पडेस्क या PRO से संपर्क किया जा सकता है। इनकी लिस्ट आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Skoda Kushaq: भारतीय सड़कों के लिए बनी एक बोल्ड और प्रीमियम SUV

समय पर होता है शिकायतों का समाधान

EPFO का कहना है कि उसने शिकायतों के समाधान के लिए एक सशक्त शिकायत समाधान प्रणाली बना रखी है। इसके तहत CPGRAMS और EPFiGMS पोर्टल पर शिकायतों को दर्ज किया जाता है। शिकायतों का समाधान समय पर किया जाता है।

आंकड़ों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में EPFiGMS पर 16,01,202 और CPGRAMS पर 1,74,328 शिकायतों को दर्ज किया गया है। इसमें से 98 फीसदी शिकायतों का समाधान समय पर कर दिया गया।

EPFO की सेवाओं में किया जा रहा है लगतार सुधार

EPFO की तरफ से अपनी सेवाओं को लेकर लगातार सुधार किया जा रहा है। हाल फिलहाल में EPFO ने KYC अपडेट, सदस्य विवरण संशोधन, ट्रांसफर क्लेम और पेंशन भुगतान प्रक्रिया जैसी सेवाओं में सुधार किया है।

नए नियम के बाद अब 1 लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम को ऑटो मोड में सेटल किया जा सकता है, जो कि बीमारी, मकान, विवाह और शिक्षा के लिए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में करीब 2.34 करोड़ क्लेम का निपटारा ऑटो मोड में किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment