---Advertisement---

FASTag की 3000 रुपये के पास वाली नई योजना शुरू, देखें किन टोल प्लाजा करेगा काम

On: June 20, 2025 6:27 PM
Follow Us:
FASTag new scheme 3000 rs
---Advertisement---

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोल टैक्स को लेकर नई योजना की घोषणा की है। इस नई योजना के तहत एक 3000 रुपये खर्च करके पूरा साल नेशनल एक्सप्रेस पर टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं। यानी पूरे साल टोल टैक्स नहीं देना होगा।

वैसे इस योजना के अनुसार पूरे साल सिर्फ 200 टोल नाकों को पार कर सकते हैं। अभी इस योजना का फायदा NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मिलेगा। हालांकि स्टेट हाईवे के तहत आने वाले टोल बूथ पर इस नए पास को मान्य नहीं किया जाएगा।

अब अगर आपको पता करना है कि देश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आने वाले कितने टोल प्लाजा हैं। 3000 रुपये का पास बनवाकर कहां-कहां पर टोल नहीं देना पड़ेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- Creta की फजीहत करने मार्केट में आ गई TATA की पॉपुलर माइक्रो SUV, एडवांस फीचर्स से लैस, कीमत 6 लाख रुपये

देश में कुल कितने हैं NHAI के टोल प्लाजा

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के रिकॉर्ड सिस्टम से मिले आंकड़ों के मुताबिक, देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक  कुल 1057 NHAI टोल प्लाजा हैं। 3000 रुपये का नया पास इन सभी टोल पर काम करेगा।

इस तरह चेक करें लिस्ट में टोल बूथ

देश में किस राज्य में कितने टोल हैं, इसके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। यह आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पता कर सकते हैं। जैसे कि आपको दिल्ली से राजस्थान की यात्रा करनी है तो लिस्ट में चेक किया जा सकता है कि तीनों राज्यों में कहां पर और कितने टोल पड़ेंगे।

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको NHAI की आधिकारिक वेबसाइट tis.nhai.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद होम पेज पर Toll Plazas के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद At a Glance पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके सामने सारे टोल प्लाजा की लिस्ट आ जाएगी।

कैसे देखें दो स्टेशन के बीच टोल बूथ

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Toll Plazas के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद On Map के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप Toll Plaza Between Two Stations में जाएं।
  • अब आप जहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं और जहां तक यात्रा करनी उसकी जानकारी दर्ज करें।
  • आप जिस गाड़ी से जा रहे हैं उसका चुनाव करें। जैसे कि कार/जीप/वैन आदि।
  • जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे वैसे लिस्ट आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें- इस बाइक ने फिर से कर दिया कमाल, लोगों की पहली पसंद बनकर बनी नंबर-1

क्या यमुना एक्सप्रेसवे पर काम करेगा ये टोल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे नहीं है। यह यूपी सरकार अंतर्गत है। इसपर 3000 रुपये का नया पास काम नहीं करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment