---Advertisement---

8th Pay Commission: ऐसे बढ़ जाएगी ₹51,480 सैलरी, HRA और TA पर होगा ये बदलाव!

On: June 19, 2025 1:35 PM
Follow Us:
8th pay commission
---Advertisement---

8th Pay Commission. देश में करोंड़ों सरकारी कर्मचारियों को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली है। जिसमें कर्मचारियों के सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा हो सकता है। केंद्र में मोदी सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को इस साल की शुरुआत में ही मंजूरी दे चुकी है। जिस पर अबतक का सबसे बड़ा मंथल चल रहा है। 8वें वेतन आयोग से 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने वाला है। बता दें कि हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन किया जाता है।

मोदी सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के मंजूरी से अब लगभग 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। जिससे सैलरी और पेंशन को महंगाई और अन्य फैक्टर से बंपर बढ़ोतरी की जाएगी,मीडिया रिपोर्ट की मानें को सरकार नए वेतन और पेंशन का बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू कर सकती है। हालांकि देखना यह होगी की सरकार कितने प्रतिशत कर यह बढ़ोतरी कर सकती है।

ऐसे बढ़ जाएगी ₹51,480 न्यूनतम बेसिक सैलरी

नए वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 और न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 तक जा सकती है। क्योंकि 8वें वेतन आयोग के गठन होने से ‘फिटमेंट फैक्टर’ बढाया जा सकता है। जो 7वें वेतन आयोग में 2.57 था। अब 8वें वेतन आयोग में 2.86 तक बढ़ाया जा सकता है। इस फैक्टर के बढ़ने से सैलरी इजाफा हो सकता है।

8वें वेतन आयोग में HRA और TA पर होगा बदलाव

नए 8वें वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर के साथ-साथ हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) जैसे भत्ते बढ़ जाएगें। हालांकि हाउस रेंट अलाउंस यह इस पर निर्भर करेगा कि कर्मचारी किस शहर में पोस्ट है।

जानिए कैसे होगा नया रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर

सरकार के नए वेतन आयोग के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 2.86 के आधार पर ग्रेड लग सकता है। जिससे सैलरी में यह बढ़ौत्तरी अलग-अलग होगी। हालांकि आप को हम यहां पर बता रहे कि किस तरह से सैलरी का ऑकड़ा हो सकता है।

ग्रेड 2000 (लेवल 3): इस ग्रेड में बेसिक सैलरी ₹57,456 तक बढ़ सकती है। जिसमें HRA और TA जैसे भत्तों को जोड़कर, कुल मासिक वेतन करीब ₹74,845 हो सकता है।
ग्रेड 4200 (लेवल 6): इस ग्रेड में बदलाव के बाद में बेसिक वेतन ₹93,708 तक हो सकता है। कुल सैलरी, भत्तों को जोड़कर ₹1,19,798 के आसपास हो सकती है।

ग्रेड 5400 (लेवल 9): किसी कर्मचारी को इस ग्रेड में सैलरी मिलती है।, तो बेसिक वेतन ₹1,40,220 तक बढ़ सकती है। भत्तों को जोड़ने पर कुल वेतन ₹1,81,073 तक जा सकता है।

ग्रेड 6600 (लेवल 11): अगर सरकार इस ग्रेड में वेतन संशोधित करती है, तो बेसिक वेतन ₹1,84,452 हो सकता है। सभी भत्तों को मिलाकर, महीने के कर्मचारी की कुल आय ₹2,35,920 तक हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment